Facebook twitter wp Email affiliates लगातार चेक बाउंस के मामले में गोरखपुर नगर निगम सख्त, दो बार चेक बाउंस तो अब होगी एफआइआर
नगर निगम का भी नुकसान
चेक बाउंस होने से नगर निगम को दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। पहले तो बकाया की राशि नहीं जमा हो रही है और चेक बाउंस होने के कारण 256 रुपये जुर्माना अलग से बैंक में जमा करना पड़ रहा है।
फर्जी चेक की हो रही जांच
नगर निगम में फर्जी चेक का मामला काफी पुराना है। नायब मोहर्रिर आलोक कुमार मिश्र, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश प्रताप सिंह और अनुराग शाही ने कई फर्जी चेक की जानकारी कम्प्यूटर विभाग में दर्ज कराना स्वीकार किया था। इसके बाद आलोक कुमार मिश्र को निलंबित किया गया है। दुर्गेश प्रताप सिंह और अनुराग शाही को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही कम्प्यूटर विभाग में कार्यरत लिपिक रविकांत सैनी और असगर अली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर पांच साल में जमा चेक की जांच कराई जा रही है।
दो सौ घरों की लाइन कटी, 3.14 करोड़ जमा हुए
बकायेदारों के खिलाफ बिजली निगम ने अभियान तेज कर दिया है। महानगर में दो सौ घरों की लाइन काटी गई। इसके बाद बकायेदारों ने बिजली निगम के खाते में 3.14 करोड़ रुपये जमा किये। लाइन काटने में मीटर परीक्षण खंड को भी लगाया गया है। स्मार्ट मीटर वाले बकायेदारों की भी लाइन काटी जा रही है। अधीक्षण अभियंता शहर यूसी वर्मा ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी बकायेदारों से जल्द से जल्द रुपये जमा करने को कहा गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments