LPG Gas Cylinder: रसोई पर फिर आफत, घरेलू सिलेंडर के बढ़े दाम, पढ़ें क्या बोलीं आगरा की महिलाएं
आगरा,NOI: घरेलू सिलेंडर के दामों में लंबे समय बाद हुए बड़े इजाफे से महिलाओं में खलबली मच गई है। एलपीजी 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दामों में मंगलवार से 50 रुपये इजाफा हो गया है, जिससे दाम 962.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गए हैं। दामों में हुए इजाफे से जहां रसोई का बजट गड़बड़ा गया है तो महिलाओं में आक्रोश है। उनका कहना है मूूल्य वृद्धि पूरे घर का बजट बिगाड़ रही है। गैस का मूल्य स्थिर रहना चाहिए। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर के दाम आठ रुपये घटाए गए हैं। 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 2041.50 रुपये हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मूल्य वृद्धि एक मुश्त 50 से 200 रुपये तक की जाती है, जबकि घटाए दो से आठ रुपये जाते हैं। ये व्यापारियों के हितों की अनदेखी है।
एलपीजी के दाम हर महीने की पहली तरीख को पुन: निर्धारित होते हैं। सितंबर 2021 में घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए थे, तो अक्टूबर मध्य में एलपीजी 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दामों में 15 रुपये इजाफा किया गया था। इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए थे। अब एक साथ 50 रुपये हुए वृद्धि से महिलाओं में आक्रोश है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर के दाम आठ रुपये घटने के बाद भी व्यापारी अधिक राहत की मांग कर रहे हैं। आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग अध्यक्ष विपुल पुरोहित एवं आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि बढ़े हुए दाम मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं।
एलपीजी के दामाें में वृद्धि से रसोई का बजट बुरी तरह प्रभावित होता है। गैस के दाम स्थिर रहने चाहिए।
श्वेता सिंह, कमला नगर
घरेलू सिलेंडर के दाम आम आदमी की पहुंच के अनुरूप होने चाहिए। इससे रसोई ही नहीं पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है।
रेनू जादौन, लायर्स कालोनी
रेस्टाेरेंट में ग्राहकों की आवक बढ़ी है, लेकिन कोविड नियम पालन करने के कारण खर्च भी बढ़ा है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम अधिक घटाकर व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments