राजगढ़ में दो भाइयों ने गांव के युवक को किया लहूलुहान
यह काफी जोर-जोर से सहायता के लिए चिल्ला रहा था, मगर उस समय वहा आसपास कोई भी व्यक्ति ना होने के कारण इसकी सहायता के लिए नही आया। यह उन लोगों की मारपीट से बच कर बडी- मुश्किल से वहां से भागा। जब यह जान बचा कर भाग रहा था, तो दोनो व्यक्ति इसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इन लोगों की मारपीट से इसे दोनो बाजुओं, दोनो टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। इसने इस बारे में अपनी माता को फोन किया, इसकी माता राजगढ़ में मौजूद थी। जिन्होंने इसकी सहायता के लिए देवेन्दर व नीरज निवासी बथाऊधार को भेजा।
वहां से इसे प्राईवेट गाडी द्वारा आधा रास्ता तक तथा बीच से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। राजगढ़ पुलिस ने रवि प्रकाश व शिव प्रकाश निवासी बथाऊधार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीषम ठाकुर ने की है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments