बेगूसराय मंडल कारा के दो बंदियों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, जेल प्रशासन ने कही ये बात
हत्या मामले में ढाई साल से मंडल कारा में बंद था राजेश सिंह
जेल प्रशासन के अनुसार चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर निवासी हरे कृष्ण सिंह का पुत्र राजेश सिंह हत्या के मामले में करीब ढ़ाई साल से बेगूसराय मंडल कारा में बंद था। एक महीने से उसे लगातार बुखार हो रहा था। पहले जेल के अस्पताल में ही इलाज कराया गया। लेकिन तबीयत जब ठीक नहीं हुई तो तीन दिन पहले इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। वहां जांच के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहां राजेश सिंह का इलाज चल रहा था, इसी क्रम में बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि खाजहांपुर गांव के बभनटोली में मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। उसमें राजेश सिंह नामजद किया गया था।
शराब मामले में गिरफ्तार बंदी की अचानक बिगड़ी तबीयत
दूसरा मृतक रामप्रवेश सिंह तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला निवासी राम पदारथ सिंह का पुत्र था। राम प्रवेश सिंह शराब मामले में दिसंबर माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के अनुसार तीन दिन पूूूर्व उसेे पेट दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद उसे कारा प्रशासन ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डाक्टर ने जांच के बाद बाहर ले जाने को कहा। लेकिन बुधवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments