अमृतसर NOI:  शहर की पाश कालोनियों में स्थित खाली कोठियों पर भूमाफिया की नजर में हैं।अधिकारियों को तब हैरानी हुई जब उन्हें पता चला कि दो महिलाएं- नीना रंजन और जसविंदर संधू (दोनों सहेलियां) पिछले 4 साल से अमृतसर नहीं आई लेकिन उनकी लाखों रुपये की संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति ने खरीद ली। अब पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए प्रापर्टी बेचने के आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की गुहार लगाई है।
मालवीय रोड निवासी राकेश शर्मा और संदीप कुमार ने बताया कि उनकी रिश्तेदार नीना रंजन और जसविंदर संधू पिछले कई सालों से लंदन में रह रही हैं। साल 2012 में दोनों सहेलियों ने रंजीत एवेन्यू के बी ब्लॉक में 80 लाख रुपये की एक कोठी खरीदी थी। कोठी खरीदने के बाद दोनों सहेलियां फिर विदेश लौट गईं। सितंबर, 2018 में दोनों सहेलियों ने एक पावर आफ अटार्नी संदीप कुमार और राकेश शर्मा के नाम पर कर दीl।
राकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोठी पर कर्ज लेने के लिए जब बैंक से अप्लाई किया तो बैंक के अधिकारियों ने कोठी की फर्द निकलवाने के लिए कहा। जब फर्द निकलवाई गई तो उन्हें हैरानी हुई कि उक्त कोठी की रजिस्ट्री जश्नप्रीत कौर बेटी हरपाल सिंह श्याम नगर के नाम पर है। जब उन्होंने अपने स्तर पर तफ्तीश की तो पता चला कि लुधियाना के सराभा नगर की स्वर्ण कौर ने 30 दिसंबर, 2018 को यह रजिस्ट्री जसप्रीत कौर के नाम कर दी है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement