कैथल, NOI:  खेल विभाग की तरफ से खेलो इंडिया होगा या नहीं इस बात को लेकर खिलाड़ी संशय में हैं। खिलाड़ी अब इन खेलों के होने की उम्मीद छोड़ रहे हैं। सबसे पहले विभाग ने बताया था कि पांच से 14 फरवरी को खेलो इंडिया खेल करवाए जाएंगे। उसके बाद कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे तो खेलों काे स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद एक बार भी खेलो इंडिया के लिए तारीख तय नहीं की गई है। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि ये खेल अप्रैल में शुरू हो सकते हैं, लेकिन अब अप्रैल में भी खेलों के होने की कोई संभावना नहीं है। विभाग की तरफ से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया जा रहा है।

खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की गई

बता दें कि पहले इन खेलों के लिए टीमों का चयन करने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 19 और 20 दिसंबर को लिए गए थे। खिलाड़ियों के ट्रायल लेने के लिए चारों मंडल खेल उपनिदेशकों की ड्यूटी लगाई गई थी। खिलाड़ियों अलग-अलग खेलों के कैंप अलग-अलग जिलों में हुए थे। कैथल से छह खेलों के 16 खिलाड़ियों ने कैंप में भाग लिया था। अन्य खेलों के खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की गई थी।

इस खेल के इतने खिलाड़ियों का हुआ था चयन  

खेलो इंडिया के लिए हैंडबाल के दो लड़के और एक लड़की का चयन हुआ था। इनके अलावा बास्केटबाल में एक खिलाड़ी, हाकी के दो लड़के और दो लड़कियां, वालीबाल में तीन लड़के, खो-खो में तीन लड़के और एक लड़की, कबड्डी के एक खिलाड़ी का चयन किया गया था। बता दें कि जिले भर विभिन्न खेलों के करीब 2500 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। कोरोना के कारण स्पर्धाएं नहीं हो पाई थी। खिलाड़ी भी कई महीनों से खेलो इंडिया का इंतजार कर रहे थे। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि खेलो इंडिया को लेकर उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं। जैसे ही आदेश आते हैं उसके अनुसार खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement