Covid India Updates: टीकाकरण की भी पूरी गारंटी नहीं, इससे रोका जा सकता है बीमारी की गंभीरता और मौत को: डॉ. पॉल
Updates:
- लव अग्रवाल ने कहा, वैश्विक नजरिए से देखें तो महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। दुनिया भर में मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हमें सख्ती के साथ वायरस के प्रसार को रोकने पर काम करना होगा।
- नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वी. के. पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कुछ क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। वैक्सीनेशन संक्रमण कम जरूर करेगा लेकिन संक्रमण ना हो इसकी गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी वैक्सीन नहीं है जो दावा कर सके कि 100 फीसद संक्रमण नहीं होगा। इससे बीमारी की गंभीरता और मौत को रोका जा सकता है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्यादा है।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक कुल 3,14,40,951 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!