Shanghai Lockdown: कोरोना के ताजा मामले बढ़ने के बाद शंघाई में लगाया गया लाकडाउन, जानें क्या है अन्य देशों का हाल
लाकडाउन की चपेट में शहर
बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत वर्ष 2019 के अंत में चीन से ही हुई थी। हालांकि चीन ने दावा किया था कि उसने इस महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन इस वर्ष से लगातार चीन के विभिन्न शहरों में कोरोना के मामलोंं में तेजी दर्ज की गई है। शंघाई में लगातार बढ़ते मामलों के बाद चीन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की सेवा छोड़कर अन्य सभी को बंद किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को भी बंद कर दिया गया है। शंघाई का प्रमुख डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।
चीन के जिलिन में सबसे अधिक मामले
बता दें कि इस माह में ही चीन में 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं इनमें चीन के उत्तर पूर्वी जिलिन में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। चीन का कहना है कि वो जीरो कोविड पालिसी पर अमल करता है। इसलिए ही वो इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम भी उठा रहा है। नियमों के उल्लंंघन पर यहां सजा तक का प्रावधान है। आपको बता दें कि चीन में करीब 144,515 कोरोना के मामले हैं। यहां पर इसकी चपेट में आकर करीब साढ़े चार हजार से अधिक मरीजों की जान अब तक जा चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान चीन में 1219 मामले सामने आए हैं। इनमें जिलिन में 1086 और शंघाई में 50, लियोनिंग में 12 और हिलोंगजियांग में 10 मामले सामने आए हैं।
इन देशों पर एक नजर
अफ्रीका में बीते 24 घंटों के दौरान 2422 मामले सामने आए हैं। अफ्रीका के सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि इस महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़कर 11322887 हो गए हैं। इसी तरह से फ्रांस में रविवार को 1486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पाकिस्तान में रविवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 310 रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments