हिसार NOI : हिसार अवैध कालोनियो का सर्वे अब समाप्त होने को है। अभी तक कैंट क्षेत्र का सर्वे रह गया था। ऐसे में तीन दिन में यह सर्वे भी पूरा हो जाएगा। इन सभी क्षेत्रों में आने वाली अवैध कालोनियों का ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है। जिला में कुल 270 कालोनियों के क्लस्टर बनाए गए हैं। एक-एक क्लस्टर में दो से तीन कालोनी हैं तो किसी क्लस्टर में दो से अधिक कालोनी भी हैं। इनका सर्वे पूरा होने के बाद मुख्यालय इस सर्वे की रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि मुख्यालय अवैध कालोनियों पर कोई नीति बना सके। अवैध कालोनियों के सर्वे के कार्य को नगर योजनाकार विभाग द्वारा कराया जा रहा था। विभाग ने यह कार्य जींद की एक फर्म के माध्यम से कराया। जिसमें करीब एक माह का समय लगा है।

सर्वे क्याें है जरूरी

अवैध कालोनियों का सर्वे इसलिए जरूरी था क्योंकि इससे अवैध कालोनियों के बारे में पता चल सकेगा। जिला में कितनी अवैध कालोनियां हैं, किस कालोनी में कितनी सुविधाएं हैं। कौन सी कालोनी कितने प्रतिशत विकसित हो चुकी है। सिर्फ यह नहीं कि बल्कि किस कालोनी में पेयजल बिजली आदि की व्यवस्था की गई है। इस पर पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

कार्रवाई के बाद भी बन रही हैं अवैध कालोनियां

अवैध कालोनियों के मामले में अभी तक लगाम पूरी तरह से लग नहीं पा रही है। कार्रवाई के बावजूद अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। हर बार टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग के पास नई कालोनियाें की जानकारी सामने आ जाती है। इस मामले में विभागों के बीच तालमेल की कमी रहती थी। मगर कुछ समय से अब स्थिति ठीक चल रही है। विभाग का लोगों को जागरुक करने की ओर ध्यान दे रहा है क्योंकि अधिकांश मामलों में लोग अभी भी बिना जानकारी के प्लाट खरीद रहे हैं। जिला टाउन कंट्री प्लानिंग अधिकारी कार्यालय से संपर्क करने की जद्दोजहद नहीं उठा रहे हैं। यही कारण है कि वह ऐसी कालोनियां को काटने वाले कालोनाइजरों के जाल में फंस जाते हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement