जालंधर NOI :  मिट्ठापुर के पास एक्टिवा पर जा रहे दो युवकों को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया। बाइक सवार युवकों के पास तेज धार हथियार और पिस्तौल थी। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। लोगों के इकट्ठा होने पर हथियारबंद लुटेरे वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में नजर आया कि दो युवक एक्टिवा पर निकल रहे थे। इसी बीच दूसरी तरफ से बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने एक्टिवा सवार युवकों के सामान को छीनना शुरू किया। एक ने पिस्तौल निकाली तो दूसरे ने तेजधार हथियार एक बाइक पर ही बैठा रहा। उन्होंने पहले एक्टिवा सवार को गिराया और फिर सामान छीनने लगे। इसी बीच लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को घरों से बाहर निकल इकट्ठा होते देख हथियार हवा में लहराते हुए वहां से निकल गए। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भगवंत मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सरकार कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। माना जा रहा है कि स्कूल फीस और विधायकों की एक पेंशन का मामला सदन में आ सकता है।

ईडी की टीम ने पीएनएफसी फैक्ट्री के कर्मचारी के घर डाली रेड

जागरण संवाददाता, नंगल।  शहर के नया नंगल क्षेत्र में बुधवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की टीम ने छापामारी करके गहनता से जांच की है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सात बजे टीम ने आते ही पीएनएफसी कालोनी में पीएनएफसी फैक्ट्री के कर्मचारी के घर पर दबिश दी। करीब तीन घंटे तक गहन जांच की गई हालांकि टीम में आए कर्मचारियों, महिला पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पता चला है कि उन्होंने घर के आसपास तीन लोगों के हस्ताक्षर करवाने के बाद उन्हें भी जांच में शामिल करते हुए अंदर तलाशी ली।

मिली जानकारी के अनुसार 20 साल पहले बंद हो चुकी पंजाब सरकार की पीएनएफसी फैक्ट्री में चालक के तौर पर काम करने वाला एक कर्मचारी इन दिनों हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से आगे एक इंडस्ट्री में काम करता है। उस, इंडस्ट्री का संबंध लुधियाना से बताया जा रहा है। ईडी की रेड पंजाब के चार शहरों के अलावा हिमाचल के नालागढ़ क्षेत्र में भी डाली गई है। रेड के लिए आई टीम घर के लोगों को साथ ले गई है। जांच के दायरे में आया कर्मचारी जिला होशियारपुर के गढ़शंकर के निकट माधोआना गांव का मूल निवासी है, वहां भी टीम ने जांच की है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement