झाड़ू ही हर विधानसभा क्षेत्र में होगा आप का चेहरा: सत्येंद्र जैन
NOI : पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में आप जनता को एक तीसरी पार्टी के रूप में बड़ा विकल्प देने जा रही है। विधानसभा के चुनावों में आप सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। झाड़ू ही हर विस क्षेत्र में आप का चेहरा होगा। प्रदेश में आप के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारों के साथ बातचीत में बोल रहे थे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से शून्य में पहुंच चुकी है और भाजपा से लड़ाई में जीत का मंत्र हमारे पास है। प्रदेश में दोनों ही दलों की सरकारें रहीं हैं और दावे दोबारा से सरकार बनाने के किया जाते हैं पर देखा जाए तो अभी तक एक दल की सरकार बनने के बाद वह लगातार दोबारा सरकार नहीं बना पाई है, इसका मुख्य कारण लोगों से किए गए झूठे वायदे हैं।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब में जो वाहन हिमाचल के राेके गए उनके पीछे भाजपा का ही चेहरा सामने आ रहा है क्योंकि वहां पर आप को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। अब आप लोगाें के साथ और प्रदेश में आप कांग्रेस व भाजपा का पछाड़ कहीं आगे होगी। इससे पहले उन्होने गगल के इच्छी में शाहपुर आप व धर्मशाला आप कायकर्त्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा कांग्रेस को नकार कर बदलाव का मन बना चुकी है। इसका पता भाजपा कांग्रेस को चुनाव परिणाम आने के बाद उस समय चलेगा, जब पंजाब दिल्ली की तरह हिमाचल की सता में भी ऐतिहासिक बदलाव होगा। उन्होंने कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म के प्रचार के साथ-साथ कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुखद और आश्चर्य की बात है कि 30 साल बीत जाने पर भी भाजपा कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था आज तक नहीं कर पाई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्त्ताओं सहित आप में शामिल
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नरेश वरमानीं अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ आप में शामिल हुए। धर्मशाला के परिधि गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. नरेश वरमानीं ने सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आप का दामन थामा। वहीं दौरान अलग-अलग क्षेत्राें से 72 लोग आप में शामिल हुए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments