पश्चिम चंपारण के बगहा में बैंकों में कटे, फटे नोट बदलने के लिए अलग से नहीं है काउंटर
बगहा, NOI : रिजर्व बैंक ने लोगों की परेशानी देखते हुए सभी बैंकों को आदेशित किया है कि वे उपभोक्ताओं के कटे फटे नोट को बदलते हुए उन्हें नया नोट उपलब्ध कराएं। आदेश के बावजूद भी कोई बैंक नोट बदलने में आनाकानी करता है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई करें। स्टेट बैंक पश्चिम चंपारण के बगहा बाजार की शाखा की पड़ताल की गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने बताया कि इसके लिए अलग से कोई काउंटर नहीं बनाया गया है। उपभोक्ताओं के कटे, फटे नोट बदले जा रहे हैं।
सेंट्रल बैंक बगहा बाजार में भी नोट बदलने की बात प्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने बताया। दोनों प्रबंधकों ने बताया कि बहुत कम कटे, फटे नोट बदलने के लिए आ रहे हैं। सभी अधिकारियों और कर्मियों को आदेश दिया गया है कि कोई भी उपभोक्ता अगर अपने खाते में कटे, फटे, नोट जमा करता है, तो उसके खाते में जमा कर दें। अन्य बैंकों में भी रिजर्व बैंक के आदेश का पालन किया जा रहा है। हालांकि दूसरी ओर पता करने पर कई उपभोक्ताओं ने बताया कि हमें इसकी जानकारी ही नहीं है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments