झाझा (जमुई) NOI :  बिहार के जमुई पहुंची गुजरात की दो बहनें लापता हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपने प्रेमी के साथ फरार हैं। हालांकि दोनों बहनों का पैतृक गांव जमुई में ही है। सभी लोग गुजरात में रहते हैं। एक शादी समारोह में भाग लेने यहां आए थे। यहीं से अचानक दोनों फरार हो गईं हैं। 

जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के झाझा थाना के एक गांव से दो सगी बहनों के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों बहनें बालिग हैं। दोनों एक माह पहले शादी में भाग लेने के लिए गुजरात से अपना घर आई थी। लड़की की मां ने थाना में एक आवेदन दिया है।

पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। बताया जाता है कि 26 मार्च की शाम को दोनों बहनें शौच करने के बहाने घर से निकली। पुन: घर वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने बताया कि दोनों लड़की का काफी खोजबीन किया परंतु कही भी कुछ पता नहीं चला। घर के मोबाइल पर लड़की ने तीन अज्ञात नंबर पर व्हाटसएप एवं फोन से बात किया था। तीनों नंबर बंद आ रहा है।

स्वजनों ने तीनों नंबर के व्यक्ति पर लड़की के अपहरण करने का अरोप लगाया है। लड़की का पूरा परिवार गुजरात के एक मुहल्ले में रहता है। एक माह पूर्व दोनों लड़की के साथ पूरा परिवार अपने पैतृक घर आए थे। मोबाइल पर किसी युवक द्वारा शाम को घर से बाहर होने का मैसेज किया है। उसके बाद से ही दोनों लड़की गायब है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरभद्र स‍िंंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। स्‍वजनों का हाल काफी खराब है।स्‍वजन पुलिस ने गुहार लगा रहीं हैं कि उनकी बेटी को ढूंढ कर लाया जाए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement