मैनपुरी, NOI : अप्रैल का आगाज गर्मी से भरा रहा। पहले ही दिन आसमान से बसी आग से तापमान भी उछाल मार गया। अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस पार हाेने से नागरिक पसीने से परेशान रहे। अब आगामी दिनों में आसमान पर छाए रहने वाले बादलों से नागरिकों को कुछ राहत मिल सकती है।

शुक्रवार सुबह से ही सूरज के तेज से हर कोई परेशान नजर आया। तेज धूप की वजह से नागरिक पसीने से लथपथ होते रहे। गर्मी के तेज से बचने के लिए नागरिक छाता और चेहरे को ढके नजर आए। सुबह- सुबह से ही तापमान चढ़ता रहा। यह 21.1 डिग्री न्यूनतम से चलकर दोपहर तक ही 43.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ऐसे में नागरिक गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस और ठंडा पीते दिखे।

छाएंगे बादल

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आगामी दिनों में गर्म होते मौसम से कुछ राहत मिल सकती है। पांच और छह अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दो, पांच और छह अप्रैल को उत्तरी-पश्चिमी और तीन, चार अप्रैल को उत्तरी-पूर्वी बयार चलेगी।

पशुओंं को दें छाया

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि अब तापमान बढ़ने से पशुओं काे परेशानी हो सकती है। इसलिए पालक अपने पशुओं को छाया में रखें और पानी पिलाते रहे। समस्या होने पर तत्काल पशु चिकित्सक को दिखाएं। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement