Weather Forecast Today : अब हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने जारी का लू का येलो अलर्ट
सीएसए विवि के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की दिशा बार-बार बदल रही है। इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कानपुर सहित बुंदेलखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार लू चलने के आसार हैं।
कब होती है लू की घोषणा : इस वर्ष हीट वेव (लू) समय से पहले ही शुरू हो गई हैं। कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लू की घोषणा की जाती है।
जानिए, क्या होता है येलो अलर्ट : येलो अलर्ट एक तरह का चेतावनी संदेश होता है। इसका मतलब है कि मौसम कठिन परिस्थितियां पैदा कर सकता है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहना होगा। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी हालातों पर नजर रखने के लिए तैयारी करनी होगी।
लू के लक्षण : लू लगने पर उल्टी व चक्कर के साथ सिरदर्द, थकान, बुखार, बेहोशी और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। बच्चों, बीमार, बुजुर्ग और हृदयरोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
क्या करें किसान : मौसम विज्ञानी के मुताबिक, किसानों को गर्मी से बचने के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच खेतों पर काम से बचना चाहिए। फसलों में हल्की सिंचाई 10-12 दिन के अंतराल पर शाम के समय करना चाहिए। रबी की पकी हुई फसलों की कटाई व मड़ाई के लिए मौसम अनुकूल है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments