मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत तीनों निगमों और एनडीएमसी के बीच बनी सहमति, जानिए क्या है उद्देश्य
नई दिल्ली, NOI : दिल्ली सरकार का मिशन बुनियाद कार्यक्रम तीनों नगर निगमों और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्कूलों में भी लागू होगा। इसे लेकर दिल्ली सरकार और निगमों के बीच सहमति बनी है। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को दिल्ली सरकार के तीनों निगमों के आयुक्तों के साथ-साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सचिव के साथ एक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की। बैठक में शामिल रहे दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि अगले सप्ताह से स्कूलों में तीसरी से पांचवी तक के सभी बच्चों का बेसलाइन असेसमेंट होगा। बच्चों की पढ़ाई में आए गैप को खत्म करने के लिए शिक्षा निदेशालय और नगर निगम के स्कूलों को साथ मिलकर काम करना होगा।
ये है मिशन बुनियाद का उद्देश्य
- कक्षा तीन से पांचवीं तक का हर बच्चा पढ़ने-लिखने के साथ बेसिक गणित के सवाल हल कर सके
- बच्चों पर सिलेबस का भार डालने के बजाय उनकी बुनियाद को मजबूत किया जाए
- निगम आयुक्त अपने स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर मिशन बुनियाद के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे व व्यक्तिगत तौर पर प्रगति की जांच करेंगे।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों में समर कैंप का आयोजन होगा, इसमें प्रतिदिन कम से कम एक घंटे की क्लास होगी। - नगर निगम के स्कूलों में भी किया जाएगा मेगा पीटीएम का आयोजन-अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए किया जाएगा प्रेरित-शिक्षा निदेशालय, नगर निगम के स्कूलों को देगी कामन पोर्टल एक्सेस, ताकि मिशन बुनियाद के बेहतर क्रियान्वयन व बच्चों की प्रगति जांचने के लिए हर सप्ताह स्कूल कर सकें डेटा अपलोड
मिशन बुनियाद के बेहतर परिणाम आए हैं सामने
दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों में मिशन बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। नगर निगमों के स्कूलों से कक्षा पांच पास कर आए जो बच्चे कक्षा छह और सात में अपनी किताब भी नहीं ठीक से पढ़ पा रहे थे, इस कार्यक्रम को लागू करने के बाद उनमें बड़ा बदलाव देखा गया। सरकार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी पढ़ने और सीखने की कमजोरी दूर की है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!