Bihar MLC Chunav 2022: तेजस्वी ने बचा ली मां राबड़ी देवी की कुर्सी, नेता प्रतिपक्ष का दर्जा रहेगा बरकरार
पटना, NOI : बिहार में विधान परिषद के 24 सीटों पर हुए चुनाव की आज काउंटिंग हो रही है। मतगणना के साथ ही नजीते भी आने शुरु हो गए हैं। इस चुनाव में भी एनडीए का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। वहीं लालू प्रसाद यादव (lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने दावे के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लेकिन इस बीच आरजेडी के लिए अच्छी खबर यह है कि विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) की कुर्सी बची रहेगी। यानि इस चुनाव में राजद प्रत्याशियों की जीत की संख्या ने यह तय कर दिया है कि विधान परिषद में राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष बनीं रहेंगीं।
बिहार विधान परिषद में कुल सीटों की संख्या 75 है। नेता प्रतिपक्ष के दर्ज के लिए आठ सीटों की जरुरत होती है। राजद के पास पहले से विधान परिषद में पांच सीटें थी। इस बार के विधान परिषद चुनाव की काउंटिंग में राजद के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद राजद ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के दर्जे के लिए जरूरी आठ सीटों के आंकड़े को हासिल कर लिया। राजद उम्मीदवारों की जीत के बाद यह तय हो गया है कि अब विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर राबड़ी देवी का ही कब्जा रहेगा।
बिहार विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का पटना, गया और पश्चिम चंपारण में देखने को मिला। पटना से राजद उम्मीदवार कार्तिक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। कार्तिक कुमार ने कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया को पटखनी दी है। जबकि जदूय उम्मीदवार बाल्मिकी सिंह को तीसरे नंबर पर रहें। पटना से रादज के उम्मीदर कार्तिक सिंह को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है। वहीं पश्चिमी चंपारण से आरजेडी के सौरभ कुमार तो गया से कुमार नागेन्द्र ने जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर राजद के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना खत्म होने के बाद राजद के कुल कितने उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, ये तस्वीर साफ हो जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments