बागपत, NOI :  ग्राम मवीखुर्द में कुत्ते से गाड़ी टकराने को लेकर हुए बवाल के मामले में संप्रदाय विशेष के 15 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव में पुलिस तैनात है। आरोपित मकान से भागे हुए है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास में पुलिस लगी है

मवीखुर्द के फिरोज की पिकअप गाड़ी रविवार शाम रास्ते में गांव के ही अनुसूचित जाति के लोकेश के पालतू कुत्ते से टकरा गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले और पथराव हुआ था। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। धारदार हथियार व पथराव से एक पक्ष से फिरोज, अखलीम, वाजिद, शौकीन तथा दूसरे पक्ष से लोकेंद्र, मोनी, रानी, कपिल, प्रेम और जितेंद्र घायल हुए थे। उन्हें पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। खेकड़ा सीओ विजय चौधरी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था।

लोकेश पक्ष के व्यक्ति जितेंद्र ने बालैनी थाने पर 15 आरोपितों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व अन्य धारा तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इनमें शौकीन, अखलीम, वाजिद, हनीफ, मन्याण, इरफान, असरू, इरफान, महबूब, मुख्तलीफ, आदिल, परवेज अली, इकबाल, फिरोज शामिल हैं। उधर बालैनी थाना प्रभारी विरजाराम का कहना है कि केस के कई नामजद आरोपित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि अन्य आरोपित मकान से भागे हुए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement