मौसम का बदला मिजाज, पश्चिम चंपारण में हल्की बारिश व ओलावृष्टि से किसान से परेशान
क्षति फसलों को लेकर किसान चिंतित
भैरोगंज । रविवार की रात तेज हवा के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि से रबी फसलों की काफी क्षति पहुंची है। बगहा दो प्रखंड के पंचायत राज खहरहट त्रिभौनी पंचायत के किसान संजय राय ,रत्नेश पांडेय, प्रमोद यादव, प्रमोद चौधरी, मुरारी पांडेय ,मुन्ना राम, सुनील पांडेय, दिलीप कुमार, सिकंदर यादव, इत्यादि किसानों ने बताया कि किसान को चारों तरफ से क्षति ही क्षति हो रही है। एक तरफ महंगे डीजल के साथ किसान अपना खेती तो कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से भी किसानों को काफी क्षति पहुंच रही है। जिसका कोई सुनने वाला नहीं है। रबी फसल के गेहूं तैयार हो चुके हैं। कुछ किसान अपने तैयार गेहूं फसलों की कटाई भी कर रहा है। ओलावृष्टि होने से रवि फसलों एवं साग सब्जी के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान काफी ङ्क्षचतित हैं।
बगहा में फसलों को भारी नुकसान
बगहा। कहीं - कहीं तो डेढ़ से दो सौ ग्राम तक ओला गिरा। अचानक ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। सबसे अधिक झोपड़ी, एजबेस्टर का नुकसान हुआ। हालांकि,किसी के जान माल की आशंका नहीं है। दूसरी ओर आम, लीची, तरबूज, ककड़ी, खीरा सहित सब्जियों का भारी नुकसान हुआ है। किसान और सब्जी की खेती करने वाले परेशान हैं। किसानों को लगातार प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों को मिले उचित मुआवजा
ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल के साथ-साथ मौसमी फलों जैसे खरबूज,खीरा,आम,लीच, ककड़ी आदि का भारी नुकसान हुआ है। किसान परेशान हैं। किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भाई उत्कर्ष ने किसान हरिनारायण यादव, दीपक यादव, अवधेश तिवारी, पारस साह, ओमप्रकाश काजी आदि से बात की और स्थिति की जानकारी लिया। इसके साथ ही सरकार से किसानों को फसल क्षति मुआवजा के साथ गरीबों को उनके नुकसान का आकलन करते हुए मुआवजा देने की मांग किया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments