CBSE Board Exam 2022: परीक्षा इंसान को निखारती व संवारती है, जरूर पढ़ें काम के टिप्स
नई दिल्ली NOI : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं बेहद चिंतित हैं1 ऐसे में शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर अंक हासिल करने के कुछ टिप्स दिए हैं। इसके साथ ही छात्रों को सुझाव दिया है कि परीक्षाओं को परीक्षा समझ कर तैयारी करें। कुछ टिप्स है अगर उन पर गौर किया जाए तो परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है: विचित्र दर्गन आनंद, मनोविज्ञानी
- मनोविज्ञानी विचित्र दर्गन आनंद का कहना है कि सीबीएसई की परीक्षा को केवल परीक्षा ही समझे, हौवा नहीं। परीक्षा इंसान को निखारती और संवारती है। इसे जीवन का हिस्सा समझे। अपने मन से किसी भी तरह के डर को निकाल दें। आत्मविश्वास किसी भी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। सिलेबस में जो टापिक अच्छी तरीके से रिवाइज कर चुके हैं, उन्हें सरसरी निगाह से दोबारा देखें। बिना पढ़ा हुआ, एक बार जरूर देख लें। पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना बहुत आवश्यक है। ज्यादा तनाव न लें। पूरी नींद लें, इससे मन शांत रहेगा और शरीर को नई ऊर्जा मिलेगी। शांत मन से ही परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से हो सकती है। पढ़ने के लिए समय निश्चित कर लें तो अच्छा रहेगा।
एनसीईआरटी के प्रश्नों पर करें फोकस: दिशा मुखर्जी, छात्र
- वर्ष 2020 में गुरुग्राम में सीबीएसई 12वीं की कक्षा (कला संकाय) की जिला टापर रहीं दिशा मुखर्जी का कहना है कि पढ़ाई की व्यावहारिक योजना बनाएं। स्लाट छोटे रखें, ताकि सभी विषयों को कवर कर सकें। माक टेस्ट दें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने से तैयारी भी अच्छी होगी और तनाव भी कम होगा। एनसीईआरटी के बाहर से कोई भी प्रश्न नहीं आता है। इसलिए इसकी पुस्तकों के प्रश्न हल करें। माडल प्रश्नपत्रों के पैटर्न को देखें और अभ्यास करें।
फार्मूूूला याद करने के लिए लिखकर करें अभ्यास: नीतीश गुप्ता, शिक्षक
- रोहिणी स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बतौर पीजीटी कार्यरत नीतीश गुप्ता ने बताया कि टर्म-1 की परीक्षा वैकल्पिक थी। उसमें आए सभी प्रश्न टर्म-2 की अपेक्षा ज्यादा आसान थे। टर्म-2 सैद्धांतिक होगा। इसमें जो पाठ पेपर में पूछे जाने हैं, वे औसत बच्चे के लिए थोड़े कठिन होंगे। छात्र फामरूला याद करने के लिए लिख-लिख कर अभ्यास करें। विषय में अच्छे अंक स्कोर करने के लिए पीछे के पाठ से तैयारी शुरू करें। इसमें वेक्टर, 3डी और प्रोबेबिलिटी (प्रायिकता) की तैयारी पहले करें। ये सभी कुल 22 नंबर के आएंगे। इनकी तैयारी के बाद इंटिग्रल्स और डिफ्रेंशियल की तैयारी करें। विभिन्न स्कूलों के प्री-बोर्ड के सैंपल पेपर मांग लें और उनके प्रश्न भी हल कर लें।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments