कानपुर : रामोत्सव में दिखेंगे छह हजार श्रीराम, गिनीज बुक में दर्ज होगी पुष्पक विमान की सवारी
कानपुर, NOI : विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि शहर में होने वाला रामोत्सव भव्य होगा और पुष्पक विमान पर एक छह हजार श्रीराम के बैठने का विश्व रिकार्ड बनाएगा। रामोत्सव में गांव-गांव से लोग अपने राम को चुनकर भेजेंगे। ये सभी निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में पुष्पक विमान के माडल पर विराजेंगे। यह पूरा आयोजन ही अनूठा होगा।
कानपुर के निराला नगर मैदान में रामोत्सव की तैयारियों में विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने प्रभु श्रीराम बनकर गांवों से आने वाले बच्चों को बिठाने के स्थान को खुद परखा। उन्होंने कहा कि विहिप ने 2007 से पहले ही छोटे-छोटे स्तर पर रामोत्सव के आयोजन शुरू कर दिए थे। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सभी जगह रामोत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन कानपुर प्रांत का आयोजन सबसे बढ़कर है। यहां पूरे प्रांत के छह हजार गांवों से वहां के लोग किसी एक बच्चे को चुनकर उसे राम के रूप में भेजेंगे। कार्यक्रम में संत उनका पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख लोग आएंगे, इसके लिए 20 ब्लाक बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सभी पंथों के पूज्य संत भी रहेंगे। महाराष्ट्र के युद्धक वाद्य यंत्रों के साथ शिव गर्जना भी होगी। इसके अलावा 21 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
गिनीज बुक में दर्ज होगी छह हजार राम की पुष्पक पर सवारी : रामोत्सव के दौरान पुष्पक विमान पर एक साथ छह हजार श्रीराम के बैठने का विश्व रिकार्ड बनेगा। इस रिकार्ड को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को विहिप के संगठन मंत्री मधुराम ने भाजपा दक्षिण जिला की बैठक में दी। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि इस मौके पर ड्रोन से पुष्पक विमान के माडल पर भगवान श्रीराम के रूप में बैठे बच्चों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को निराला नगर रेलवे ग्राउंड में हो रहे रामोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments