गया: पिपरघट्टी के पास असंतुलित होकर ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत, अन्य जख्मी
गड्ढे में जाने के कारण ऑटो बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार शेरघाटी की ओर से तेज रफ्तार में ऑटो आ रहा था इसी बीच पार्क के पास असंतुलित हो गया और लगभग 15 फिट गड्ढे में चला गया। गड्ढे में जाने के कारण ऑटो बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार गुरुआ थाना के राजन गॉव का रामशरण शर्मा (55 वर्षीय) को गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। वही इस दुर्घटना में उनका पुत्र प्रमोद शर्मा और चालक मैगरा थाना के चोन्हा गाँव का रितिक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का हाथ टूट गया है।
पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा मगध मेडिकल कॉलेज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इधर डोभी थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमॉर्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ऑटो को जप्त कर लिया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments