नई दिल्ली, NOI :  पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी नाबालिग बेटी को ढूंढ़ने निकली थी। इस दौरान चार लोगों ने मदद के बहाने वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपित नवीन सिंह भंडारी, विश्वमोहन आचार्य व अक्षय तनेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौथे आरोपित की तलाश में जुटी है।

नाबालिग बेटी बिन बताए घर से निकली

मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। उनके पति नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात को अचानक महिला की नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए घर से निकल गई। महिला बेटी को ढूंढ़ने के लिए घर से निकली। इस दौरान महिला को एक रेस्तरां के बाहर आरोपित मिले।

महिला को मदद करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

उन्होंने महिला से देर रात घूमने का कारण पूछा। महिला ने बेटी के बारे में बताया तो आरोपित उनकी मदद की बात करने लगे। आरोपित महिला के साथ इधर-उधर लड़की की तलाश करते रहे। इसके बाद में बहाने से महिला को मादीपुर के एक मकान में ले गए।

नशीला पदार्थ देकर महिला को किया था बेसुध

वहां महिला को पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद महिला बेसुध हो गई। महिला के बेसुध होते ही आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो उन्होंने मादीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर लिया। चौथे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई गई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement