बहराइच, NOI :  ग्राम मरोठी में रिश्ते को कलंकित करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। पति ने जिस पत्नी के साथ सात जन्म तक साथ निभाने की सौगंध ली थी, उसकी जरा सी नोकझोंक के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पश्चाताप करने की जगह फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है। 

मरोठी का दुर्गेश जायसवाल दिल्ली में बिजली मिस्त्री है। गुरुवार को वह दिल्ली से अपने घर आया था। शुक्रवार की रात उसका पत्नी शिल्पी (28) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। काफी कहासुनी के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसी बीच दुर्गेश कमरे में आया उसने साड़ी से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो भीड़ जता हो गई। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। 

थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि पति-पत्नी में काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। दुर्गेश दिल्ली में बिजली मकैनिक था। उसकी पत्नी शिल्पी अपनी देवरानी व सास साथ के साथ गांव पर रहती थी। शुक्रवार की रात दोनों में फिर झगड़ा हुआ। उसके बाद पति ने उसकी साड़ी से गला कस कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसकी मां के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement