नाहन, NOI :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पनसाई में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर बधाई दी। हनुमान जैसी ताकत मिले। नादौन के कार्यक्रम बनते बिगड़ते रहे। सरकार बनने पर सबसे पहले नादौन क्षेत्र का दौरा किया था। कोविड के दौर ने सब लोगों को परेशानी में डाल करके रखा था। दो बर्ष का कार्यकाल सरकार का कोरोना में चला गया। सबसे पहले आदमी के जीवन को बचाने का कार्य किया। कमी निकालना आसान होता है लेकिन करना कठिन होता है। कोरोना के दौरान कई लोग नसीहत देने वाले बहुत मिल जाते हैं। कांग्रेस सरकार के समय में 30 वेंटीलेटर थे जिनमें 20 खराब थे।

सड़कों के क्षेत्र में सरकार ने रिकार्ड बनाया है । विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के मित्र सप्रिंग की तरह उछलते हैं। कांग्रेस के एक पंडित को लताड़ लगाई। पंडित की भविष्यवाणी गलत ही निकलती है। चारों प्रदेशों में भाजपा ने जीत हासिल की और सरकार भी बनाई। हिमाचल में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी। अब एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का रिवाज बदल गया है। 286 करोड़ के 46 उद्घाटन व शिलान्यास नादौन में हुए हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान बिजली गुल हो गई। बिजली आने के बाद लगाया भारत माता की जय का नारा। गरीब व बुजुर्गों के भाजपा ने कार्य किया। बुजुर्गों की पेंशन पर 1300 करोड़ खर्च किया। हिकेयर योजना से अस्पताल में गरीब का इलाज हो रहा है। गरीब परिवार की कन्यों की शादियां करवाने के लिए योजना चलाई। 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पानी का बिल नहीं लिया जाएगा।
बसों में महिलाओं का आधा किराया लगेगा। आप पार्टी पर हमला बोला कि क्या उन्होंने एग्रीमेंट किया। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गया। पंजाब के निर्णय दिल्ली में केजरीवाल कर रहे हैं। आप की सांस फूल रही है अभी तो चढ़ाई बहुत है। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री की तोहीन की है। यहां से जनता कमी न छोड़े।कांग्रेस पार्टी बेंटीलेटर पर है। दो सीटें जीतने वाले पार्टी बनकर रह गई है । दो पटवार सर्कल कठयालू व हथोल कू घोषणा । नादौन मे पर्यटन को 26 करोड़ मंजूर। पनसांई स्कूल जमा दो स्कूल का दर्जा दिया । बाल नादौन में सांइस लैब। अग्निशमन केंद्र नादौन मंजूर। मेला ग्राऊंड के लिए 10 लाख मंजूरी। धनेटा पीएचसी को सीएचसी बनाया। जलशक्ति विभाग का डिवीजन मंजूर। गलोड़ में डिग्री कालेज मंजूर। भाजपा विधायक विधायक जनता चुने।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement