भागलपुर NOI : बोचहां विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए के आधार वोट में सुस्ती दिखी। एनडीए प्रत्याशी की हार चिंता और समीक्षा का विषय है। यह कहना है जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का। उन्होंने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि वीआइपी के मुकेश सहनी को एनडीए से अलग करने का समय अनुकूल नहीं था। उन्होंने कहा कि बोचहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार की वजह एनडीए के विभिन्न दलों के बीच समन्वय की कमी थी। इसकी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा आत्मविश्वास भी हार का कारण बनता है। अधिक आत्मविश्वास की वजह से ही बोचहा में हार हुई। बोचहा में चुनाव के दौरान एक तरफ चुनाव प्रचार चल रहा था, तो दूसरी तरफ बयानबाजी चल रही थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति जाएंगे जैसी बयानबाजी कहीं से भी सही नहीं था। इसका नतीजा हुआ कि जदयू पार्टी के कार्यकर्ता और आम आदमी पर इसका सीधा असर पड़ा। टिकट बंटवारे के दौरान एनडीए से जुड़ी पार्टियों के बीच आपसी बातचीत, समीकरण, उम्मीदवार और क्षेत्र पर चर्चा होनी चाहिए थी। विचार का आदान-प्रदान होना चाहिए था। ऐसा नहीं होने के कारण पार्टी प्रत्याशी की हार होती है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी की भाजपा से दोस्ती थी। वे बीजेपी के नेताओं के करीबी थे। बीजेपी ने अपनी सीट वीआइपी को दिया था। इसमें जदयू का कोई विषय नहीं था। मुकेश सहनी पर जिस समय कार्रवाई हुई, वह उचित समय नहीं था। विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों में भीतरघात हुई है। इसकी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि जदयू आगे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस मौके पर रवि शेखर भारद्वाज, भवेश कुशवाहा, कुणाल सिंह, संजय राम आदि मौजूद थे।

अस्पताल में भर्ती पूर्व जिलाध्यक्ष से मिले उपेन्द्र कुशवाहा

अस्पताल में भर्ती में पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा से उपेंद्र कुशवाहा मिलने पहुंचे। ज्ञातव्य हो कि नवगछिया के जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की पत्नी प्रदेश सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष शांति सिंह कुशवाहा को हार्ट अटैक आया था और ब्रेन हैमरेज हो गया था। इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के सीएनएम अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया गया है। जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने अस्पताल पहुंचकर शांति कुशवाहा के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल शांति कुशवाहा की स्थिति खतरे से बाहर हैं और वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर वापसी करेंगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement