उदयपुर, NOI :  तेज रफ्तार कार ने सोमवार को उदयपुर शहर के निकट बंबोरा गांव में चार लोगों को रौंद डाला। सभी एक ही परिवार के थे और हादसे में चारों की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव कुराबड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्घटना को लेकर ट्वीट कर संवेदना जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुराबड़ क्षेत्र का बाबूलाल अपनी पत्नी डाई देवी, मां प्रेमी देवी ओर पांच साल के बेटे छोटू को लेकर सामाजिक कार्य के लिए बंबोरा जा रहा था। सोमवार सुबह बंबोरा के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क से करीब बीस फीट दूर तक उछलकर बंजर भूमि पर जा गिरे। जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा जहां हुआ वहां सुनसान था जिसके चलते हादसे के एक घंटे बाद वहां से गुजर रहे लोगों का उन पर ध्यान गया। सूचना पर कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने चारों शव कुराबड़ के अस्पताल पहुंचाए। जहां पता चला की उनकी मौत एक घंटे पहले ही हो चुकी।

कुराबड़ थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुराबड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए हैं। प्रारंभिक जांच से यह पता चला कि भिड़ंत बहुत तेज थी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग कई फीट दूर उछलकर गिरे। मौके पर क्षतिग्रस्त कार भी मिली है। जिसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया और संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि कुराबड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोेगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करे।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement