अलीगढ़, NOI :  अयोध्या की तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मुस्लिम इस्लाम छोड़ दें या हिंदुस्तान छोड़ दें। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए अभियान चल रहा है, जिसमें देश प्रेम की विचारधारा वाले लोग एकजुट हो रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग का समर्थन पूरा देश कर रहा है, क्योंकि हिंदू राष्ट्र से ही राष्ट्र और संस्कृति बचेगी। केंद्र सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए हिंदुओं का संगठित होना नितांत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जो भी देश प्रेमी विचार धारा के लोग हैं उन्हें हम जाग्रत कर रहे हैं कि जो लोग मानते हैं कि सब धर्म बराबर हैं, इस विचारधारा में जीते रहे तो हिंदुओं का गला कटता रहेगा। चाहे गोधरा कांड हो या कश्मीर की घटना रही हो या फिर बेस्ट बंगाल में हुई हिंदुओं की हत्या। जो इस्लाम का सिद्धांत है, वह एंटी हिंदू है।

हम सोचते हैं कि चींटी को भी कष्ट न हो, सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करते हैं, मानते हैं कि देश परिवार की तरह है, लेकिन इस्लाम इससे अपोजिट है। अभी तक इस्लाम का अतीत रहा है, जिहाद और आतंकवाद का रहा है। इसलिए भारत के जितने भी मुस्लिम हैं, वे या तो इस्लाम छोड़ दें या हिंदुस्तान। क्योंकि जो बंटवारा हुआ, वह हिंदू -मुस्लमान के नाम पर हुआ।

बंगलादेश व पाकिस्तान में हिंदुओं की राष्ट्रीयता नहीं है, इसलिए हिंदुस्तान में मुस्लमानों की राष्ट्रीयता खत्म होनी चाहिए। भारत हिन्दू राष्ट्र बनना चाहिए। यदि देश हिंदू राष्ट्र न बना तो हिंदू नहीं बचेगा।

इसको लेकर हमने सभी संगठनों से कहा है कि वे हिंदू राष्ट्र के लिए प्रयास करें। साथ ही देश के कोने-कोने जाकर हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि इस्लाम हिंदुओं के लिए कलंक है। यह हिंदुस्तान से खत्म होना चाहिए। अगर हिंदुस्तान से इस्लाम खत्म न हुआ तो हिंदुस्तान से हिंदू खत्म हो जाएगा।

वैसे तो इस्लाम में बड़े फतबे जारी होते हैं, लेकिन जब देश की सेना पर पत्थरबाजी होती है तो फतबे जारी नहीं होते कि देश की सेना पर कोई पत्थर मारेगा तो इस्लाम से खारिज कर देंगे। जब राष्ट्र की संपत्ति में आग लगाता है कोई तब कोई फतबा जारी नहीं होता है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि ताजिया पर हिंदूओं ने पत्थरबाजी की हो। ऐसा कोई हिंदुओं का त्योहार नहीं, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा न किया हो।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement