MP Weather: मध्य प्रदेश में तीखे हाेंगे गर्मी के तेवर, कुछ जिलाें में लू चलने के आसार
भाेपाल, NOI : अप्रैल माह के अंत में मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हाेने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक पश्चिमी विक्षाेभ के आगे बढ़ जाने के कारण वर्तमान में हवा का रुख उत्तर- पश्चिमी बना हुआ है। बुधवार से हवा का रुख भी बदलने की संभावना है।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल काे पश्चिमी विक्षाेभ के आने की संभावना वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण बुधवार से अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी हाेने के आसार हैं। दाे-तीन दिन में प्रदेश में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री से. तक बढ़ाेतरी हाे सकती है। जानकारी हो कि मंगलवार काे प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि मंगलवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। जाे सामान्य से दाे डिग्राी से. अधिक रहा। यह साेमवार के अधिकतम तापमान 41.7 डिग्रीसे. के लगभग बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य रहा। यह साेमवार के न्यूनतम तापमान 25 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।
मध्य प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षाेभ आगे बढ़कर उत्तराखंड पर पहुंच गया है। दक्षिण-पूर्वी मप्र से लेकर कर्नाटक तक बना ट्रफ भी समाप्त हाे गया है। वैसे किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण बुधवार से गर्मी के तेवर और तेज हाेने लगेंगे।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर, राजगढ़, खजुराहाे में लू भी चल सकती है। शनिवार तक प्रदेश में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ाेतरी हाे सकती है। राजस्थान और गुजरात में भी तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम एवं खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान में भी तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments