नई दिल्ली, NOI :  दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए अगले कुछ दिनों तक आखिरी मौका है। वो मेट्रो की सेवाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। दिल्ली मेट्रो यात्रियों से मिलने वाले इन सुझावों के बाद इन सेवाओं में सुधार करेगा। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपनी सुविधाओं में सुधार के लिए ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वे कर रहा है।

ये सर्वे अगले माह यानि एक मई तक ही चलना है। अब इसमें कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं। सेवाओं में सुधार के लिए मेट्रो की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर एक लिंक शेयर किया गया है। जो भी यात्री मेट्रो को अपना सुझाव देना चाहता है वो इस लिंक पर जाकर उसे दे सकता है। यहां मेट्रो की ओर से कुछ सवाल भी पूछे गए हैं। यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर डीएमआरसी मेट्रो ट्रेनों की सुविधाओं में सुधार करेगा। मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते भीड़ की समस्या बढ़ रही है। यात्री इस मुद्दे पर भी राय रख सकेंगे। इस आधार पर डीएमआरसी मेट्रो ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने पर विचार करेगा।

पिछले साल कराए गए सर्वे में मेट्रो यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेन में सूचना देने को सुविधाओं में पहला स्थान मिला था। उस सर्वे में दुनियाभर के 20 शहरों के मेट्रो ने हिस्सा लिया था। मेट्रो स्टेशनों व ट्रेनों में साफ-सफाई के मामले में दिल्ली मेट्रो दूसरे स्थान पर रही थी। डीएमआरसी के अनुसार, वर्ष 2014 से दिल्ली मेट्रो इस सर्वे में हिस्सा ले रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि मेट्रो में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से यात्री कितने संतुष्ट हैं? वे किन सुविधाओ में और सुधार चाहते हैं?

इस सर्वे में यात्रियों से मेट्रो ट्रेनो की उपलब्धता, स्टेशनों तक पहुंचने की सुगमता, मेट्रो का असानी से इस्तेमाल, यात्रा के दौरान सूचना देने की सुविधा, विश्वसनीयता, कस्टमर केयर, ट्रेनों में आरामदायक सफर, भीड़ व सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यात्रियों को हर साल का जवाब देने के लिए पांच विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्री उनमें से एक विकल्प को जवाब के रूप में क्लिक कर सकते हैं।

यात्री मेट्रो की गतिविधियों के इन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना फीडबैक भी दे सकेंगे-

  • उपलब्धता
  • एक्सेसेबिलिटी
  • उपयोग में सरल
  • यात्रा से पूर्व जानकारी
  • यात्रा के दौरान जानकारी
  • विश्वसनीयता
  • ग्राहक सेवा
  • सुख-सुविधाएं
  • भीड़भाड़
  • सुरक्षा
  • संपूर्ण संतुष्टि

दरअसल दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के समय-समय पर सर्वे करवाता रहता है। ताकि मेट्रो में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। यात्रियों की ओर से डीएमआरसी को सुझाव मिले हैं, तब-तब कुछ बदलाव भी किए गए है। इस सर्वे का उद्देशय यात्रियों के लिए कार्यकलापों को बेहतर बनाना है।

अधिकारियों के अनुसार पूरे विश्व में कामेट ग्रुप की सदस्य मेट्रो इस सर्वेक्षण में हिस्सा ले रही हैं ताकि वे यह पता लगा सकें कि यात्री उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवा के बारे में क्या सोचते हैं। सर्वेक्षण के परिणाम से उन्हें अपने उन कार्यकलापों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जिनकी यात्री सराहना करेंगे। इससे ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए मेट्रो अपना कार्य कर सकेंगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement