Amit Shah: केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल है, अब विपक्षी दल परेशान न हों: अमित शाह
लखनऊ, NOI : Amit Shah on UP Visit: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह ने लखनऊ को बड़ी सौगात दी। उनका अगला पड़ाव मिर्जापुर होगा। वह लखनऊ से वाराणसी जाकर मिर्जापुर पहुंचेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री का आज का दौरा भी उत्तर प्रदेश की तैयारी परखने के साथ आगे की रणनीति को भी गति देगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास तथा भूमि पूजन करने के साथ ही लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के काम को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए केंद्र सरकार की सभी 44 बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को बनाना तो आसान होता है, लेकिन उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन बेहतर कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण है। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैने इससे पहले भी काफी भ्रमण किया है। 2013 से 2019 तक यहां के हर जिले का भ्रमण के दौरान अब मैं बेहद बदलाव महसूस कर रहा हूं। पहले उत्तर प्रदेश के कमजोर तथा गरीब लोग बेहद भयभीत थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो अपराधियों के डर से लोग अपना घर तक बेचने पर मजबूर होते थे, लेकिन अब यहां पर अपराधी थानों में जाकर समर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपराध तथा सभी प्रकार के अपराधियों के प्रति बेहद सख्त है। इसके कारण ही यहां की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा भाजपा की सभी सरकार की प्राथमिकता गरीबों का विकास तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश ही है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो चुकी है। अब यहां कर अर्थव्यव्था 11 लाख करोड़ से 22 लाख करोड़ की हो चुकी है।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह रविवार को सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज के प्रांगण रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ भूमि पूजन भी किया। लखनऊ के इस इंस्टीट्यूट को सेंटर राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय, गुजरात से सम्बद्ध किया गया है।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह इस दौरान लखनऊ तथा मिर्जापुर जिले को बड़ी सौगात भी देंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री का आज का दौरा भी उत्तर प्रदेश की तैयारी परखने के साथ आगे की रणनीति को भी गति देगा।
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज के प्रांगण रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ भूमि पूजन भी किया। लखनऊ के इस इंस्टीट्यूट को सेंटर राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय, गुजरात से सम्बद्ध किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी कार्य कौशल किशोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण तथा बाल विकास व पुष्टाहार स्वाती सिंह, सदस्य विधान परिषद स्वतंत्र देव सिंह अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भूमि पूजन में मौजूद थे।
इंस्टीट्यूट में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बिहेवियरल साइंस, अपराध शास्त्र, विधि, पुलिस विज्ञान व पुलिस प्रशासन विषयों पर विभिन्न कोर्स होंगे। बीएससी, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमफिल, पीएचडी, पोस्ट डाक्टोरल रिसर्च, पीजी डिप्लोमा इन फोरेंसिक साइंस, एडवांस स्पेशलाइज्ड एंड टेलरमेड पीजी डिप्लोमा व अन्य पीजी सर्टिफिकेट के कोर्स प्रस्तावित हैं। इनमें प्रतिवर्ष करीब 500 छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे। होंगे। इंस्टीट्यूट में कुल आठ अनुभाग व 14 प्रयोगशालाएं होंगी। इनमें भौतिक अनुभाग में आग्नेयास्त्र, फोरेंसिक ध्वनिकी व प्रलेख प्रयोगशालाएं होंगी। रसायन अनुभाग में विस्फोटक व विष विज्ञान प्रयोगशालाएं होंगी।
जीव विज्ञान अनुभाग में जीव विज्ञान, सीरम विज्ञान व डीएनए प्रयोगशालाएं होंगी। कंप्यूटर साइंस अनुभाग में डेटा एनालिसिस, साइबर सुरक्षा व साइबर फोरेंसिक लैब होंगी। व्यवहार विभाग अनुभाग में लाई डिटेक्शन, नार्को एनालिसिस व ब्रेन मैपिंग प्रयोगशालाएं होंगी। इसके अलावा अपराध विज्ञान, कानून-व्यवस्था, पुलिस विज्ञान व प्रशासन अनुभाग होंगे। इंस्टीट्यूट 50 एकड़ भूमि में बनेगा। इंस्टीट्यूट में निदेशक, अपर निदेशक, उपनिदेशक, प्रशासनिक अधिकारी, वित्त नियंत्रक व विभिन्न संकायों में प्रोफेसर समेत कुल 351 पद प्रस्तावित हैं। इंस्टीट्यूट के बगल में करीब 50 एकड़ भूमि पर डीएनए सेंटर फार एक्सीलेंस का निर्माण प्रस्तावित है। सेंटर राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय, गुजरात से संबद्ध होगा। इंस्टीट्यूट में फोरेंसिक साइंस के वैज्ञानिकों, पुलिस अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
.@narendramodi जी की प्रेरणा से बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडर की ही तरह @myogiadityanath जी की सरकार द्वारा बनाये जा रहे माँ विंध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास होगा।
इससे यह शक्तिपीठ आध्यात्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
अन्य कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी होगा। https://t.co/HUXQHN1rZk
विंध्य कारिडोर और रोप-वे की सौगात
लखनऊ में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री मिर्जापुर जाएंगे। लखनऊ से वह हेलिकॉप्टर से वाराणसी पहुंचेंगे, फिर मिर्जापुर जाएंगे। मिर्जापुर में अमित शाह 288 करोड़ की 90 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। मिर्जापुर में उनका तीन साल में यह दूसरा दौरा है। योगी आदित्यनाथ सरकार वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर की योजना बीते साल से ही तैयार कर रही थी।वहां पर गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्य कारिडोर और रोप-वे की सौगात देंगे। यह पूर्वांचल का पहला रोप-वे है। गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां के छानबे के देवरी में हेलीकाप्टर से दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर आएंगे। सड़क मार्ग से दोपहर 3.05 बजे विंध्यचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्य कारिडोर के लिए भूमि पूजन भी करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से महुवरिया राजकीय इंटर कालेज परिसर पहुंचेंगे। यहां मां विंध्यवासिनी कारिडोर परियोजना का शिलान्यास के साथ ही रोप-वे सहित अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शाम चार बजकर 31 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंंचकर हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। गृह मंत्री जिले में करीब दो घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। यहां पर गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी बेहद मुस्तैद हैं।
0 Comments
No Comments