आगरा, NOI :  मथुरा के नगला कोल्हू स्थित पिटर सन एनर्जी कंपनी के प्लांट के कार्बन बाक्स में विस्फोट हो गया है। इसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग झुलस गए। प्लांट में बयो डीजल बनाने का कार्य किया जाता है। घायलों में एक आपरेटर और पांच मजदूर शामिल है। इनको सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोपहर में कार्बन बाक्स को खाली करने का कार्य आपरेटर अतुल श्रीवास्तव और मजदूर शिव राजन कर रहे थे। पास ही मजदूर अनिल कुमार, रोबिन कुमार, रिन्कू और गोपाल अग्निशमन यंत्र लेकर पास खड़े थे। बाक्स को खोलते ही उसमे ब्लास्ट हो गया। आग की तेज लपटे एक साथ निकली और सभी लोग आग की लपटों में घिर गए। अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। प्लांट मैनेजर लव कुमार घायलों को टाउन शिप स्थित सिटी केयर हास्पिटल ले गए। यहां सभी का उपचार चल रहा है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement