बरेली, NOI  : बरेली तहसील में गुरूवार काे रूपए लेने के बाद काम न होने पर बवाल हुआ। मामले में एक व्यक्ति पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर तहसीलदार के पेशकार ने तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने तहसीलदार पर पांच लाख रूपए की रिश्वत लेने के बाद काम न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाए जाने का आराेप लगाया है। जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

तहसीलदार सदर पर लगा आरोप

दरअसल क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जमीनी विवाद निपटाने के मामले में सदर तहसीलदार पर पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि तहसीलदार को पांच लाख की रिश्वत ले ली। इसके बाद भी काम नहीं किया।

साथी को पीटकर थाने में दी तहरीर

वीरेंद्र सिंह का कहना है गुरूवार को उनके साथ प्रदीप यादव तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदीप के अंदर पहुंचते ही दरवाजा बंद करके पहले उन्हें जमकर पीटा गया। इसके बाद बाहर निकालकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। इस मामले में तहसीलदार के पेशकार लाखन सिंह ने कोतवाली में आरोपित प्रदीप यादव के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया है।

तहरीर देने की तैयारी में वीरेंद्र सिंह

इस मामले में वीरेंद्र सिंह भी तहरीर देने की तैयारी में हैं। आरोप है कि पहले उनसे रुपए भी लिए गए फिर उनके साथी को पीटा गया और अब उल्टा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया गया है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement