चंडीगढ़ के ASI के बेटे की टीवी में एंट्री, डीएवी कॉलेज का पूर्व छात्र रणवीर टीवी सीरियल में निभा रहा लीड रोल
चंडीगढ़ NOI : फिल्मी जगत में चंडीगढ़ से बहुत से कलाकार है, जिन्होंने चंडीगढ़ में रहकर अपनी पढ़ाई लिखाई की है। वहीं अब एक और नाम इस शहर के जुड़ गया है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एएसआइ के बेटे रणवीर मलिक ने टीवी में एंट्री की है। चार मई से शुरू हुए एक नए टीवी सीरियल में रणवीर मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहा है।
रणवीर सिंह मलिक चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सीआइडी ब्रांच में तैनात एएसआइ गुरदीप सिंह का बेटा है। रणवीर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद डीएवी कालेज सेक्टर-10 से बीएससी मेडिकल की डिग्री की है। बीएससी करने के बाद रणवीर मेडिकल नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए विदेश गए थे, जहां से लौटने के बाद अब उन्होंने खुद को मायानगरी मुंबई में रहकर अभिनय की दुनिया से जोड़ा और पहली बार टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभा रहा है। रणवीर इससे पहले विभिन्न टीवी सीरियल और ट्रैक में साइड रोल भी कर चुका है।
बहन के प्रोत्साहन से पहुंचा मायानगरी
रणवीर ने बताया कि उसे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। हालांकि पढ़ाई करने के दौरान उसने कभी भी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा। डीएवी कालेज में पढ़ाई के दौरान रंगमंच पर एक या दो बार अभिनय करने का मौका मिला, लेकिन कभी एक्टिंग की दुनिया में आने का विचार नहीं था। विदेश में मास्टर इन नर्सिंग करने के बाद जब शहर वापस आया तो बड़ी बहन मनप्रीत ने उसे एक्टर बनने की सलाह दी। बहन के प्रोत्साहन से रणवीर मुंबई गया और वहां एक्टिंग करने लगा। रणवीर ने बताया कि उसने पहले कई छोटी मोटी एड में काम किया, लेकिन पहली बार किसी सीरियल में मुख्य किरदार के तौर पर काम कर रहा हूं।
शहर ने आयुष्मान खुराना बड़े कलाकार बालीवुड को दिए
बता दें कि चंडीगढ़ से बहुत से कलाकार आज फिल्म इंडस्ट्री में काम कर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। रणवीर सिंह मलिक से पहले शहर ने बालीवुड को अभिनेत्री किरण खेर, एक्टर आयुष्मान खुराना से लेकर विभिन्न कलाकार दिए हैं। आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह दोनों ही डीएवी कालेज सेक्टर-10 के पूर्व छात्र हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments