Rajnath Singh : नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह कार्यक्रम में उठी लखनऊ का नाम बदलने की मांग, प्रख्यात लेखिका का प्रस्ताव
लखनऊ, NOI :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर पहले ही कार्यक्रम में बड़ा प्रस्ताव मिल गया। निराला नगर के एक होटल में 'नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह' कार्यक्रम में राजनाथ सिंह आज लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के प्रबुद्धजनों के साथ बैठे। वह उनके सवालों का जवाब दे रहे थे और लखनऊ के विकास पर चर्चा में काफी मशगूल भी थे।
'नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह' कार्यक्रम में देश की जानीमानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध कर दिया। उनके इस अनुरोध पर राजनाथ सिंह कुछ चकित से हो गए। देश की जानीमानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में प्रबुद्धजनों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी क्रम में विद्या बिंदु सिंह ने उनके समक्ष प्रस्ताव रखा है कि अब लखनऊ का नाम लखनपुरी कर दें।
विद्या बिंदु सिंह ने इस दौरान उनसे लोक विरासत को विषय के रूप में पढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। राजनाथ सिंह के इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कुलपति और प्राचार्य भी आए थे। इसी दौरान एक वक्ता ने रक्षामंत्री से कहा कि आउटर रिंग रोड बनने में ज्यादा समय लग रहा है। रक्षा मंत्री ने इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस स्तर पर जितने सख्ती से कहा जा सकता है वह कह चुके हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे यह बताया गया कि परियोजना में जुड़े दो बड़े ठेकेदारों ने हाथ वापस खींच लिया जिससे दिक्कत आई |
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments