Delhi News: सरेआम गोलियां चला कर बनाया वीडियो, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा कर फैलाया भय, गिरफ्तार
लोगों को डराने के लिए चलाई सरेआम गोलियां
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आकाश गहलोत नामक शख्स ने बिंदापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि इलाके में रहने वाले भानु नामक शख्स ने अपने साथी के साथ सरेआम लोगों को डराने के लिए गोलियां चलाई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि आरोपित ने अपनी इस हरकत का वीडियो वाट्सएप स्टेटस पर भी डाला हुआ है। जिला एएटीएस की टीम आरोपित की तलाश शुरू की। एक गुप्त सूचना पर इलाके से दबोच लिया। उसके साथ ही उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया, जिसने वीडियो बनाई थी। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ।
सुल्तानपुर डबास में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
वहीं, सुल्तानपुर डबास गांव में रविवार देर रात युवक की पांच से छह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर डबास गांव के पारुल डबास के रूप में हुई है। बवाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूठ खुर्द के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पारुल रविवार देर रात को सुल्तानपुर डबास गांव में अपने प्लाट के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए व पारुल पर पांच से छह राउंड फायर कर फरार हो गए। स्वजन पारुल को अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बवाना थाना पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित किस तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देकर किस तरफ भाग गए। पुलिस कर्मियों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। बाहरी- उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंदर यादव ने बताया कि बवाना इलाके में पारुल नामक युवक की कई गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments