UP TGT PGT Recruitment 2022: यूपीएसईएसएसबी 4700 पदों पर कराएगा टीजीटी-पीजीटी भर्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में वर्तमान में कोई सदस्य कार्यरत नहीं हैं, लेकिन नियुक्ति के लिए 14 मई तक शासन में आवेदन लिए जाने से चयन बोर्ड मानकर चल रहा है कि जल्द ही सदस्य मिल जाएंगे।
चयन बोर्ड ने तीन दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 तक अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से अधियाचन मांगा। निर्धारित समय सीमा में टीजीटी के लिए 4500 और पीजीटी के 850 पदों के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ। इस तरह कुल 5350 पदों के लिए अधियाचन चयन बोर्ड को मिला। अब इन पदों पर शासन की अनुमति जैसे मिलती है भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
उसी बीच वर्ष 2016 और 2021 के टीजीटी-पीजीटी चयनितों ने समायोजन की मांग लेकर चयन बोर्ड के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसके लिए चयन बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से मिले समायोजन प्रस्ताव पर करीब साढ़े छह सौ चयनितों का समायोजन दो बार में जारी कर दिया।
अब शेष अधियाचित 4700 पदों पर विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया चयन बोर्ड ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने भी 100 दिन की कार्ययोजना में रिक्त पदों पर भर्ती को भी शामिल करने को कहा है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाने के बीच पीजीटी व टीजीटी के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की तेजी से तैयारी कर रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments