Kedarnath Dham Yatra: बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा, सुरक्षित पड़ावों पर रोके गए 10 हजार तीर्थयात्री
UTTARAKHAND, NOI :- केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते आज मंगलवार को प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को रोका है। केदारनाथ व पड़ाव स्थलों में लगातार बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित पड़ाव स्थलो में रोका गया है। मौसम ठीक होने पर इन्हें रवाना किया जाएगा। गौरीकुंड से सुबह दस बजे तक 10 हज़ार से अधिक यात्री रवाना हुए।
सोमवार को भी रोकी गई थी केदारनाथ यात्रा
केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते सोमवार को प्रशासन ने यात्रा तीन घंटे रोकी थी। मौसम खुलने पर पड़ावों पर रोके गए करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया था। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं को गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं, धुंध के कारण केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं चार घंटे बाधित रही। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा रही सुचारु |
बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारु रही। यमुनोत्री हाईवे पांच दिन बाद बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। यहां धाम तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग पर कीचड़ फैलने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments