Weather Update: दिल्ली- बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानें- अपने शहर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, श्रीनगर में आज बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम के 1-2 भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा कोंकण के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के अधिकतर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments