नई दिल्ली, NOI :- Samrat Prithviraj FIRST review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून यानी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। यूएई बेस्ट क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म देखी है, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना मत जाहिर किया है। उमैर संधू ने कहा कि वो इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर काफी सरप्राइज्ड हैं। ट्विटर पर उनके रिव्यू काफी पढ़ा जा रहा है। तो अगर आप भी अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर स्टारर पीरियड ड्रामा सम्राट पृथ्वीराज देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो यहां पढ़ें फिल्म का सबसे पहला रिव्यू...

उमैर संधू ने ट्वीट किया, 'पेड मीडिया से नफरत करने वालों के लिए बड़ा थप्पड़! #सम्राट पृथ्वीराज आपके दिमाग को खोल देगा। भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ पीरियड ड्रामा में से एक। अक्षय कुमार इस भूमिका को निभाने के लिए पैदा हुए हैं और उन्होंने इसे इतनी सटीकता, इतने सधे हुए अंदाज में ये किरदार निभाया है कि मुझे विश्वास है कि फिल्म देखने के बाद भी आपका दिल नहीं भरेगा, आप और देखना चाहेंगे।'

अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले दिन से ही विवादों में घिरी हुई है। करणी सेना की आपत्ति के बाद इसका टाइल पृथ्वीराज से बदल कर सम्राट पृथ्वीराज कर दिया गया। प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने एक पत्र के साथ शीर्षक परिवर्तन की पुष्टि की जिसे करणी सेना की आपत्ति के जवाब में तैयार किया गया था। पत्र में, प्रोडक्शन हाउस ने उल्लेख किया है कि वे शक्तिशाली सम्राट का अपमान नहीं करना चाहते हैं, और वे सम्राट पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी को संजोना और मनाना चाहते हैं। 

एक समूह ने तो पृथ्वीराज चौहान को राजपूत राजा मानने से ही इनकार दिया। उनका कहना है कि अगर उन्हें राजपूत राजा के तौर पर दिखाया गया तो वो फिल्म को रिलीज ही नहीं होने देंगे। दूसरी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग पर कैंची चलाई है। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement