कानपुर के काकादेव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की चचेरे भाई और उसके परिवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी, मां और बहन को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के मतैयापुरवा मुहल्ले में गाली गलौज के विरोध पर 36 वर्षीय राकेश कुमार प्रजापति की पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रवि उसकी पत्नी अनीता, बहन सुमन वर्मा पप्पू ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। स्वजन उसे एलएलआर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित रवि अस्पताल से फरार हो गया जबकि उसकी पत्नी मां और बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement