Champawat Bypoll Result : चम्पावत उपचुनाव में सीएम धामी ने रचा इतिहास, 55025 वोटों से मिली विजय, अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त
23 हजार मतों से जीते थे तिवारी
उत्तराखंड अलग प्रदेश बनने के बाद पहले विधानसभा चुनाव वर्ष 2002 में हुए। चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाया। तब कांग्रेस को 36 सीटें मिली और भाजपा को 29 सीटें मिली। गुटबाजी को देखते हुए हाईकमान ने कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नारायण दत्त तिवारी ने रामनगर सीट से उपचुनाव लड़ा। उनके लिए कांग्रेस के विधायक योगम्बर सिंह ने सीट छोड़ी। नारायण दत्त तिवारी 66.88% मत पाकर विजयी रहे।उन्हें 32913 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी राम सिंह बिष्ट को 9693 मत मिले। तिवारी 23 हजार मतों से विजयी रहे।
14 हजार मतों से जीते खंडूड़ी
इसके बाद 2007 में प्रदेश में दूसरे विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा चुनाव में जनता ने किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। भाजपा बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई। भाजपा को 35 सीट व कांग्रेस को 21 सीटें ही मिली। भाजपा ने सरकार बनाने का दावा किया। मुख्यमंत्री पर विधायकों में एकमत नहीं होने पर पार्टी ने भुवन चंद खंडूरी को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने धुमाकोट विधानसभा से चुनाव लड़ा। तब उनके लिए धूमाकोट विधानसभा से सीट खाली करने वाले कांग्रेस के विधायक टीपीएस रावत थे। भुवन चंद्र खंडूरी 14 हजार से भी अधिक मतों से जीतने में सफल रहे उन्हें 70. 66% मत मिले।
बहुगुणा 39 रावत 20 हजार मतों से जीते
इसके बाद 2012 में राज्य में तीसरे विधानसभा चुनाव में इस बार जनादेश पूरी तरह अस्पष्ट रहा। कांग्रेस को 32 भाजपा को एक 31 सीट मिली तब कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा किया। निर्दलीय, क्षेत्रीय दल, व बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई। मिलीजुली सरकार में कांग्रेस हाईकमान ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। उन्होंने सितारगंज विधानसभा से उप चुनाव लड़ा। उनके लिए यह सीट भाजपा के विधायक किरण मंडल ने छोड़ी थी। उपचुनाव में सितारगंज की जनता ने विजय बहुगुणा को सिर आंखों पर बिठाया। वह 77.15 मत लाकर जीते। विजय बहुगुणा को 53766 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश पंत को 13800 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। मिलीजुली सरकार के मुखिया दो साल ही गद्दी संभाल पाएं। वर्ष 2014 में कांग्रेस हाईकमान ने विजय बहुगुणा को हटाकर हरीश रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।
20 हजार से जीते हरीश रावत
मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए धारचूला के विधायक हरीश धामी ने अपनी सीट छोड़ी। हरीश रावत क्षेत्र में प्रचार के आए बिना ही 20 हजार सेअधिक मतों से जीतने में सफल रहे। उन्हें 72.11 प्रतिशत मत मिला।
2002- रामनगर उपचुनाव
नारायण दत्त तिवारी- 32913
राम सिंह बिष्ट 9693
कुल मतदान- 49210
धुमाकोट उप चुनाव 2007
भुवन चंद्र खंडूरी- 22807
सुरेंद्र सिंह नेगी- 8537
मनीष सुंदरियाल-848
कुल मतदान- 32277
सितारगंज-2012
विजय बहुगुणा- 53766
प्रकाश पंत- 13812
दीवान सिंह बिष्ट- उपपा- 668
अयोध्या प्रसाद- 218
परमजीत सिंह- 436
सरताज अली- 793
कुल मतदान- 69695
धारचूला 2014
हरीश रावत- 31214
विष्णु दत्त- 10610
नोटा- 1028
कुल मतदान- 42852
चम्पावत उपचुनाव
13 राउंड बाद कुल मतदान
55025 मतों से जीते पुष्कर धामी
भाजपा, पुष्कर सिंह धामी 58258
कांग्रेस, निर्मला गहतोड़ी 3233
सपा, मनोज कुमार भट्ट 402
निर्दलीय, हिमांशु गड़कोटी 413
नोटा 377
कुल मतदान 62898 (पोस्टल मत 1303)
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments