नई दिल्ली, NOI :-  बारिश(Rain in Delhi-NCR) ने दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान और उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर राज्‍यों में मौमस(Weather in Delhi NCR) सुहावना कर दिया है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी और हीटवेव (Heatwave in India) से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर चलता रहेगा। दरअसल, बीते दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances in india) तेजी से सक्रिय हुआ, जिसकी वजह से मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्‍ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हालांकि, असम (Flood in Assam) में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं, जिसमें 50 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है।

राजस्‍थान में 22 जून तक बारिश 

राजस्‍थान में जारी बारिश का दौर 22 जून तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है। इस समय राजधानी जयपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। राजस्‍थान के ज्‍यादातर शहरों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्‍थान में 22 जून तक बारिश होने की संभावना है। पारा 30 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा और बादल छाए रहेंगे।

चेरापूंजी में भी रिकार्ड बारिश

 इन दिनों मानसून की बारिश पूर्वोत्तर के राज्यों में परेशानी का सबब बनकर आई है। मेघालय के चेरापूंजी में शुक्रवार को 972 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो जून में वर्ष 1995 के बाद से सबसे अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, 122 सालों में तीसरा सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन मेघालय में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

jagran

हरियाणा में बारिश से किसान खुश 

मेघालय में बारिश जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी, वहां हरियाणा में प्री-मानसून की वर्षा आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की रोपाई में वर्षा से जल की पूर्ति के लिए सहायक होगी। हरियाणा के ज्‍यादातर शहरों में दो से तीन दिनों तक मौसम का ऐसा ही प्रभाव देखने को मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना के साथ वर्षा भी होगी।

पंजाब में बारिश से 6 डिग्री तक गिरा तापमान

 पंजाब के अधिकतर जिलों में गुरुवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। इससे दिन का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रूप से सक्रिय हुआ है। 21 जून तक इसका असर पंजाब पर रहेगा। शनिवार व रविवार को भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में आंधी व बारिश की संभावना है।

 असम में बाढ़ से 54 की मौत 

असम में भारी बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ आने से कई रास्‍ते बंद हो गए हैं। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। भारी बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। बाढ़ से लगभग 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, शुक्रवार को असम में बाढ़ के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई।

jagran

उत्‍तर भारत में 21 जून तक रहेगा बारिश का दौर

 राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह की शुरुआत वर्षा से हुई। यह क्रम 21 जून तक चलते रहने की संभावना। हिमाचल प्रदेश में लाहुल-स्पीति जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ वर्षा की चेतावनी, तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 जून तक रहने की संभावना। प्री मानसून की बारिश को कृषि व बागवानी के लिए बेहतर माना जा रहा है। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहर सिंह के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रूप से सक्रिय हुआ है। 21 जून तक इसका असर पंजाब पर रहेगा। धान की रोपाई के लिए लाभदायक। शनिवार व रविवार को भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में आंधी व बारिश की संभावना है। जम्मू में प्री-मानसून वर्षा शुरू होते ही राहत भरा हुआ मौसम। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। हर दिन गरज के साथ वर्षा की संभावना। तापमान में भी आई गिरावट। आने वाले दिनों में उमस करेगी परेशान। उत्तराखंड में वर्षा से राहत। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगामी 21 जून से 24 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement