हिसार NOI :- प्रदेश में चार दिन वर्षा के बाद सोमवार से मौसम परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। इस दौरान हल्की धूप भी देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब आसमान साफ हो जाएगा। जिसके बाद धूप निकलेगी। हालांकि अभी पूर्व की तरह तापमान में अचानक से बढ़ोतरी नहीं होगी। क्योंकि प्री-मानसून व साइक्लाेनिक सिस्टम के गुजरने के बाद मौसम एकदम से परिवर्तित नहीं होता है। इसका प्रभाव कुछ दिन तक देखने को मिलता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम दिखाई दिया।
सुबह हल्की धूप तो निकली मगर दोपहर तक आसमान बादलों से घिरा नजर आया। इसके साथ ही पूर्व की तुलना में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। प्रदेश में 29 जून के आसपास फिर से वर्षा आ सकती है। क्योंकि सब कुछ ठीक रहा तो 29 जून को मानसून हरियाणा में एंट्री कर सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि एक दो दिन में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अभी प्री मानसून के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिली थी।
कई स्थानों पर तो दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चला गया था। गौरतलब है कि सोमवार को हिसार में सामान्य से छह डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में चार डिग्री कम होकर 33.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में पांच डिग्री कम होकर 34.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 33.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में सामान्य से पांच डिग्री घटकर 32.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में सामान्य से 9 डिग्री कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अभी तक वर्षा के कारण किसानों को काफी लाभ हुआ है। आने वाले समय में भी वर्षा आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में मानसून अगर समय पर आया तो किसानों को काफी फायदा भी हो सकती है। क्योंकि फसलों में अभी सिंचाई की जरूरत है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement