जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हवन यज्ञ करवाया, नवजीत बोले- गुरु की कृपा से पत्थर भी बन जाते हैं मंजिल की सीढ़ी
जालंधर NOI :- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड के संस्थापक व संचालक नवनीत भारद्वाज ने कहा कि अगर इंसान पर गुरु की कृपा हो जाए तो रास्ते में पड़े पत्थर भी मंजिल की सीढ़ी बन जाते हैं। इसके लिए निस्वार्थ भाव से गुरु के प्रति समर्पित होना पड़ता है। संस्था की तरफ से वीरवार को आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने इंसान को सदैव सकारात्मक तथा समर्पित भाव रखने को प्रेरित किया। हवन यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश, कुंभ पूजन तथा नवग्रह पूजन के साथ किया गया। जिसमें बलजिंदर सिंह परिवार सहित बतौर मुख्य जजमान शामिल हुए।
इस दौरान नवजीत भारद्वाज ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ही यज्ञ संपन्न करवाया। जिसमें जिले भर से शामिल हुए श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इस दौरान नवजीत भारद्वाज ने कहा कि परमात्मा का कण-कण में वास है। वहीं सर्व व्यापक तथा वही इंसान का सच्चा मार्गदर्शक भी है। गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था की तरफ से मुख्य यजमान को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, संजीव कुकन, संजय बब्बा, सुमित शर्मा, विनय शर्मा, अंजु शर्मा, ईशा शर्मा, पूर्वी शर्मा, अराध्या, रोहित बहल, यज्ञदत्त, पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर, गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह, राकी, समीर चोपड़ा, अश्विनी शर्मा, विक्र म भसीन, विक्रांत शर्मा, संजीव शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित, राजेश महाजन, रोहित मल्होत्रा, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी, विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, प्रवीण, अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील जग्गी, दीपक, पंकज, प्रवीण, जसविंदर सिंह, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल, प्रवीण, जसविंदर सिंह, दीपक, सुनील जग्गी सहित श्रद्धालु मौजूद थे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments