अलीगढ़ NOI :- यह शुक्रवार का दिन था, भीषण गर्मी में लिपटा हुआ। चिलचिलाती धूप व उमस से न तो घर में चैन था, न बाहर। आषाढ़ के अंतिम दिनों में मौसम की ऐसी गर्ममिजाजी की कल्पना किसी को नहीं थी। वो भी तब जब अगले सप्ताह सावन शुरू हो रहा है। सूरज के तल्ख तेवरों से ऐसा लगा कि जेठ की दुपहरी हो। कुछ दिनों से आसमान में मंडरा रहे बदरा भी अब रूठकर कहीं चले गए हैं। गर्मी से हर कोई बेहाल है। हर किसी को मानसून का इंतजार है, मगर रोजाना मायूसी हाथ लग रही है। लोग शीतय पेयों से गला तर करके गर्मी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी में संक्रामक रोगों का प्रकोप शुरू हो गया है। अस्पतालों में वार्ड फिर से फुल होने लगे हैं।
बीते सात दिन का तापमान दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम 8 जुलाई, 39.2, 30.0 7 जुलाई, 37.8, 30.8 6 जुलाई, 38.6., 29.8 5 जुलाई, 36.8, 29.8 4 जुलाई, 32.6, 27.2 3 जुलाई, 35.7, 26.0 2 जुलाई, 34.4, 25.6 (तापमान डिसे. में है ) आसपास के जनपदों का तापमान
जनपद, अधिकतम, न्यूनतम अलीगढ़, 39.2, 30.0 हाथरस, 41.5, 34-5 एटा, 41.6, 39.4 कासगंज, 41.6, 34,9 मथुरा, 40, 30 (तापमान डिसे. में है ) सूरतेहाल - 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है आठ दिन में तापमान। - 4 जुलाई को सबसे कम 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। - 8 जुलाई को सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। - 8 जुलाई को पिछले साल 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था, जो पांच साल में सबसे अधिक है। - 1500 से अधिक रोगी आ रहे जिला अस्पताल में। - 1800 से अधिक रोगी आ रहे दीनदयाल अस्पताल में। पांच साल के तापमान पर नजर
दिनांक, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 1, 36.6, 40.8, 39.0, 42.0, 35.2 2, 33.8, 39.0, 39.2, 41.0, 34.4 3, 36.2, 38.0, 40.0, 38.5, 35.7 4, 37.4, 38.8, 38.0, 38.0, 32.6 5, 38.2, 34.4, 38.5, 39.5, 36.8 6, 39.0, 34.0, 38.0, 39.0, 38.6 7, 38.6, 36.0, 34.0, 39.0, 37.8 8, 39.6, 35.0, 32.0, 40.0, 39.2 (तापमान डिसे. में है ) इनका कहना है यह मौसम बैक्टीरिया व फंगस पनपने के लिए अनुकूल है, जिससे संक्रामक रोग पनपते हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। सुबह-शाम नहाएं। हल्के कपड़े पहनें। ज्यादा तैलीय, मसालेदार खाद्य वस्तुओं से परहेज करें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement