झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112, पुलिस कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट
फतेहाबाद NOI :- फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में झगड़े की शिकायत पर पहुंची डायल 112 पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। घायल पुलिस कर्मचारियों की शिकायत पर सदर पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी रणजीत सिंह, महेंद्र कौर, मनजीत कौर, जसवीर सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व मारपीट मरने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में लग गई है।
पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला दर्ज सदर पुलिस को दी शिकायत में ईएसआइ जयवीर सिंह ने बताया कि वह गांव बालसमंद का रहने वाला है और डायल 112 में उसकी ड्यूटी लगी हुई है। 11 जुलाई देर शाम 10 बजे के करीब वह और ईएचसी पवन कुमार गांव अयाल्की के पास गश्त पर थे। इस दौरान फोन आया कि गांव मोहम्मदपुर रोही में उसके साथ कोई झगड़ा कर रहा है। जिसकी सूचना पर जयवीर व पवन कुमार गाड़ी लेकर गांव मोहम्मदपुररोही पहुंच गए। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ रणजीत सिंह गाली गलौज के साथ झगड़ा कर रहा है।
जिसके बाद पुलिस कर्मचारी रणजीत सिंह के घर पर पहुंचे। इस दौरान उसकी पत्नी महेंद्र कौर, लड़की मनजीत कौर तथा रणजीत सिंह का लड़का जसवीर सिंह व रणजीत सिंह के परिवार के 5-6 व्यक्ति व महिलाएं मौजूद थे। जब पुलिस कर्मचारियों ने झगड़े का कारण पूछा तो उक्त लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल फोन तक छीनने का प्रयास किया। जब शोर मचा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद परिवार के सभी लोग मौके से फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मचारी अस्पताल में आए। सदर पुलिस ने ईएसआइ जयवीर सिंह की शिकायत पर एक ही परिवार के चार लोग व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments