चंडीगढ़ में आज फिर गिरा पेड़, सेक्टर-17 चौक पर बड़ी टहनी टूटकर सड़क पर गिरी, गुजर रहे थे वाहन
चंडीगढ़ NOI : - चंडीगढ़ में पेड़ों की गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर से एक और बार शहर में पेड़ गिरा है। सेक्टर-17 चौक पर पेड़ की बड़ी टहनी अचनाक टूटकर सड़क पर गिर गई। हादसा दोपहर दो बजे के करीब हुआ है। शहर में ज्यादातर पेड़ खोखले हो चुके हैं। इस वजह से बिना किसी बारिश और तूफान के भी पेड़ गिर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस समय पेड़ की शाखा टूटी उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि पेड़ गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। क्योंकि पेड़ की टहनी से सड़क का आधा हिस्सा कवर हो गया था। पेड़ गिरने के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे जिन्होंने ट्रैफिक को संभाला।
वहीं इसकी सूचना हार्टिकल्चर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही हार्टिकल्चर विंग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टूटी हुई टहनी को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। आज न तो बारिश हो रही है और न ही हवा चल रही है। बावजूद साफ मौसम में ही पेड़ गिरने की घटना से शहर के लोग परेशान हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से हुए हादसे में छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से शहर में रोजाना कहीं न कहीं पेड़ गिर रहे हैं। शुक्रवार से लेकर अब तक यह छठी घटना हो चुकी है।
पेड़ गिरने की दूसरी घटना शनिवार को मनीमाजरा गवर्नमेंट माडल मिडिल स्कूल पाकेट नंबर-10 में हुई थी। यहां के बड़ा पेड़ स्कूल की बाउंड्री वाल पर गिर गया था। बीते कल मंगलवार को शहर में दो अलग-अलग जगह पेड़ गिरे थे। सेक्टर-20वी के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेंकेडरी गर्ल्स स्कूल और सेक्टर-47 की डिस्पेंसरी में भी पेड़ गिरने की घटना हुई थी। बुधवार को अरोमा लाइट प्वाइंट के पास पेड़ की बड़ी शाखा टूट गई थी। इसकी चपेट में वहां से गुजर रहे रिक्शा चालक और साइकिल सवार आए थे।
वहीं आज एक बार फिर से शहर में पेड़ गिरा है। चंडीगढ़ प्रशासन शहर में पेड़ों की जांच भी करवा रहा है। जो पेड़ सूख चुके हैं या लोगों के लिए खतरा बन गए हैं उन्हें हटाया जा रहा है। प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments