World Plastic Surgery Day: विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे के उपलक्ष्य में जाने, प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी अहम जानकारियां
इंदौर,NOI :- विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस हर वर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। समय के साथ प्लास्टिक सर्जरी और कास्मेटिक सर्जरी का चलन बढ़ा है। इंफेक्शन, कैंसर, एक्सीडेंट, जलने या अन्य किसी कारण से शरीर के अंगों को हुए नुकसान पर प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। वहीं कास्मेटिक सर्जरी का उद्देश्य अंगों की सुंदरता को निखारना होता है। इसको मनाने का निर्णय दुनिया के सभी प्लास्टिक सर्जिकल एसोसिएशन के प्रमुखों ने 15 जुलाई 2021 को अमेरिका में हुए सम्मेलन के दौरान लिया था। यह आज के चिकित्सीय जगत में प्लास्टिक सर्जरी की अलग-अलग स्ट्रीम की अहमियत को समझने व समझाने की दिशा मे एक संयुक्त प्रयास है।
जानकारी हो कि समय के साथ प्लास्टिक सर्जरी और कास्मेटिक सर्जरी का चलन बढ़ा है। प्लास्टिक सर्जरी के अंतर्गत अंगों के पुनर्निर्माण, जलने वाले मरीज का उपचार, चेहरे व अंगों के जन्मजात विकार और सौंदर्यीकरण संबंधित सर्जरी की जाती है। मालूम हो कि प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत से ही हुई थी। हमारे प्राचीन ग्रंथों में भगवान शिव द्वारा गणेश जी को हाथी का सिर लगाने का वर्णन मिलता है। भारत के सुश्रुत को ही विश्व का पहला प्लास्टिक सर्जन माना जाता है। इनकी तकनीक आज भी बिना किसी खास परिवर्तन के इस्तेमाल की जाती है।
उल्लेखनीय है कि इंफेक्शन, कैंसर, एक्सीडेंट, जलने या अन्य किसी कारण से शरीर के अंगों को हुए नुकसान पर प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। वहीं कास्मेटिक सर्जरी का उद्देश्य अंगों की सुंदरता को निखारना होता है। प्लास्टिक सर्जन कठिन से कठिन परिस्थितियों में अलग-अलग स्ट्रीम के सर्जन की मदद करते हैं। 30 फीसदी की दर से भारत में बढ़ रहा है प्लास्टिक सर्जरी का बाजार डा. दाश ने बताया कि आज देश में विश्व स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है। क्वालिटी आफ लाइफ के साथ साथ क्वांटिटी आफ लाइफ का महत्व लगातार बढ़ रहा है। प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में अमेरिका, ब्राजील और चीन के बाद भारत चौथे स्थान पर है। भारत में प्लास्टिक सर्जरी का बाजार 30 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहा है और यहां प्लास्टिक सर्जरी करवाने वालों में 10 प्रतिशत विदेशी होते हैं। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी का महत्व साफ दिखाई देता है।
मालूम हो कि चिकित्सा विज्ञान की इस महत्वपूर्ण विधा के बारे में लोगों को सही जानकारी देने और इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इस वर्ष 15 जुलाई शुक्रवार को इंदौर प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन और आईएमए द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के सभागार में वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने प्लास्टिक सर्जन इससे जुड़ी नवीनतम तकनीक, इसका उपयोग और लाभ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments