जालंधर NOI :-  गुग्गा पीर वेलफेयर सोसायटी अड्डा होशियारपुर की तरफ से दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 20 अगस्त से होगा। इसे लेकर तैयारियों का दौर जारी है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र पाल वर्मा दीशा, महासचिव मक्खन सिंह तथा उपाध्यक्ष सुनील मदान ने बताया कि मेले का आगाज होशियारपुर रोड पर स्थित पवित्र गुग्गा मंदिर में हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालु मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके लिए प्रबंधक कमेटी द्वारा अड्डा होशियारपुर रोड पर विशाल टेंट लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक व सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सोसायटी की तरफ से 101 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाई जाएगी। इसमें शादी की तमाम रस्में विधिवत पूरी करने के साथ-साथ वैवाहिक जोड़ों को घर का जरूरी सामान तथा उपहार भेंट किए जाएंगे। बैठकों का दौर शुरू
मेले को लेकर संपर्क अभियान व बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। इसमें तमाम व्यवस्था को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर कैशियर आईएस मल्होत्रा, उप चेयरमैन जीवन कुमार हैप्पी, सलाहकार एसके कपूर, वरिंदर कपूर, कुलदीप भाटिया, निपुण भंडारी, विवेक मल्होत्रा व सीए जतिंदर मलिक सहित सदस्य मौजूद थे।
जालंधर। आचार्य भगवन श्री ज्ञानचंद्र जी महाराज के जैन स्थानक गुड़ मंडी चल रहे चातुर्मास में दर्शनों व प्रवचनों का लाभ लेने के लिए हिमाचल से सांसद डा. सिकंदर लाल व भाजपा देहाती प्रधान सरदार अमरजीत सिंह अमरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। आचार्य भगवन ने ईश्वर और मौत को याद रखने पर सारगर्भित पावन प्रवचन फरमाया और जीव दया में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। दोनों अतिथियों का माल्यार्पण व चादर ओढ़ सम्मानित किया गया।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement